जुलाई 17, 2026 9:20 अपराह्न
25
हरियाणा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मजदूर की मौत के मामले में मुख्य सचिव और हिसार पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के गंगवा गांव में एक सीवेज उपचार संयंत्र के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैसों के कारण एक मजदूर की मौत और एक के घायल होने के मामले में हरियाणा के मुख्य सचिव और हिसार के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। खबरों के अनुसार, मृतक मजदूर के परिवार ने ठेकेदार और संयंत्र प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आयोग ने मीडिया की खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए, दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। खबरों के अनुसार, मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टै...