अगस्त 1, 2026 8:06 पूर्वाह्न

views 41

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट पर प्रतिबंध लगाने को लेकर मेटा की ग्‍लोबल टीम को सरकार ने किया तलब

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सोशल मीडिया कंपनी मेटा की ग्‍लोबल टीम को तलब किया है। उनसे एल्गोरिदम में पूर्वाग्रह और सार्वजनिक व्यवस्था में उनकी भूमिका से संबंधित मुद्दों पर पूछताछ की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मेटा की ग्‍लोबल टीम से अगले सप्ताह के मध्य में पूछताछ होने की संभावना है। मेटा से एल्गोरिदम में पूर्वाग्रह, उनके एल्गोरिदम के संचालन के तरीके और सार्वजनिक व्यवस्था में कंपनी की भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। टीम को...