जुलाई 2, 2024 1:57 अपराह्न
66
भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री के 13वें संस्करण में हिस्सा लेने थाईलैण्ड पहुंची भारतीय सेना की टुकड़ी
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री के 13वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए कल थाईलैंड पहुंची। यह अभ्यास 1 से 15 जुलाई तक थाईलैंड के ताक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्रकन में आयोजित हो रहा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना की 76 कर्मियों की इस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व हथियारों और अन्य सेवाओं के कर्मियों के साथ लद्दाख स्काउट्स की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है। रॉयल थाईलैंड सेना की टुकड़ी में मुख्य रूप से पहली बटालियन, 4 डिवीजन की 14 इन्फेंट्री रेजिमेंट के 76 क...