मई 1, 2026 8:05 अपराह्न

views 57

टेक्सास में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त; पांच लोगों की मौत

टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। संघीय विमानन प्रशासन-एफएए ने बताया कि सेसना 421-सी विमान कल रात ऑस्टिन से लगभग 64 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित विम्बरली शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काउंटी जज रुबेन बेसेरा ने कहा कि एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना की जांच करेंगे। लगभग 3 हजार की आबादी वाला विम्बरली टेक्सास हिल कंट्री में एक लोकप्रिय पर्यटन और हाइकिंग स्थल है।

सितम्बर 12, 2025 12:21 अपराह्न

views 64

टेक्सास के डलास में भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की हत्‍या

टेक्सास के डलास में एक भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की उनके कार्यस्थल पर हत्‍या कर दी गई। ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर घटना की पुष्टि की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि आरोपी हिरासत में है और वे मामले पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।    स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले 50 वर्षीय नागमल्लैया कार्यस्थल पर हुए विवाद में शामिल थे। कथित तौर पर यह विवाद तब शुरू हुआ जब नागमल्लैया ने आरोपी को खराब वाशिंग...