अगस्त 21, 2026 1:06 अपराह्न
53
प्रादेशिक सेना ने राष्ट्रीय स्तर पर हैकथॉन “टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026” की शुरूआत की
प्रादेशिक सेना ने राष्ट्रीय स्तर पर हैकथॉन - टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026 की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य रक्षा, साइबार सुरक्षा और सूचना के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए नए समाधान विकसित करना है। हैकथॉन की शुरूआत साइबर पीस के सहयोग से की गई है। इसके तहत शिक्षा जगत, उद्योग, अनुसंधान संस्थाओं, सरकारी संगठनों और सशस्त्र बलों की तकनीकी प्रतिभाओं को एक साथ लाया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस पहल के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरुकता सहित उभरते क्षेत्...