जुलाई 29, 2024 1:35 अपराह्न

views 49

विश्व शिक्षा सम्मेलन 2024 : टेक लीडर्स फोरम ऑफ इंडिया का किया गया शुभारंभ   

  दुबई की हमदान बिन मोहम्मद स्मार्ट यूनिवर्सिटी में फेडरेशन ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विश्व शिक्षा सम्मेलन 2024 में आज आधिकारिक तौर पर टेक लीडर्स फोरम ऑफ इंडिया-टेल्‍फी का शुभारंभ किया गया।    इंजीनियरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई यह एक नई पहल है। इसका उद्देश्‍य इंजीनियरों को उत्कृष्टता प्राप्त करने और भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी प्रगति के लिए आवश्यक संसाधन, ज्ञान और नेटवर्क प्रदान करना है।      भारत में टेल्‍फी के अध्यक्ष डॉ. ई. सैयद मोहम्मद ने इस बारे में क...