जनवरी 6, 2025 9:29 अपराह्न

views 68

टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर और सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है: जगत प्रकाश नड्डा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर और सक्रिय भागीदारी तथा राष्ट्रव्यापी प्रतिबद्धता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान सभी हितधारकों के एकजुट दृष्टिकोण का उदाहरण है। श्री नड्डा ने टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए संबंधित मंत्रालयों के साथ संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्‍त बनाने का आह्वान किया है।  Cha...