जनवरी 1, 2026 5:56 अपराह्न

views 786

सरकार ने 10 लाख रुपए से अधिक के बैंक लेनदेन पर 85% कर लगाने के दावों का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों का खंडन किया है जिनमें दस लाख रुपए से अधिक के बैंक लेनदेन पर 85 प्रतिशत कर लगाने की बात कही गई है। पत्र सूचना कार्यालय - पीआईबी की तथ्‍य जांच इकाई ने इस दावे को फर्जी बताते हुए कहा कि आयकर केवल आय पर लगाया जाता है न कि लेनदेन पर। इकाई ने स्‍पष्‍ट किया कि आयकर कानून में दस लाख रुपए से अधिक के बैंक लेनदेन पर किसी तरह का कर लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। पी.आई.बी. ने नागरिकों से ऐसे फर्जी दावों को लेकर सतर्क रहने और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्‍त सूचना...

जून 11, 2024 11:35 पूर्वाह्न

views 70

केंद्र सरकार ने राज्यों को उनकी कर हिस्सेदारी के रूप में एक लाख 30 हजार 750 करोड़ रुपये की किस्त जारी करने की घोषणा की

  केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए उनकी कर हिस्सेदारी के रूप में एक लाख 30 हजार 750 करोड़ रुपये की बड़ी किस्त जारी करने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने कल कहा कि इसमें जून महीने के लिए नियमित आवंटन के साथ-साथ एक अतिरिक्त किस्त भी शामिल है। इसका उद्देश्य राज्य सरकारों को विकास और पूंजी संबंधी व्यय में तेजी लाने के लिए सक्षम बनाना है। यह भी कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में राज्यों को कुल दो करोड़ 79 हजार 500 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अंतरिम बजट में राज्यों को करों के हस्तांतरण के लिए लगभग 1...