अक्टूबर 24, 2025 8:34 अपराह्न

views 121

केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल तेज वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल तेज वर्षा का अनुमान जताया है। अगले दो दिनों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज के साथ बिजली गरजने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।  

अक्टूबर 15, 2025 8:22 अपराह्न

views 194

मौसम विभाग ने कल केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की ऑरेज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की ऑरेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है।   मौसम एजेंसी ने अगले दो दिनों में ओडिशा, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, केरल के तटों और लक्षद्वीप में भी तूफानी मौसम की भविष्यवाणी की है।    

जुलाई 27, 2025 7:40 अपराह्न

views 97

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में थूथुकुडी हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राजराजा चोल और राजेंद्र चोल की विरासत भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी गतिविधियाँ एक पवित्र प्रयास के समान हैं और "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" का प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित आदि तिरुवथिरई उत्सव के समापन समारोह में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने महान राजा राजेंद्र चोल द्वारा, विश्व स्तर पर वास्तुशिल्प चमत्कार के रूप में मान्यता प्राप्त गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर की स...

जुलाई 27, 2025 4:06 अपराह्न

views 84

राजा चोल और राजेंद्र चोल के नाम भारत की पहचान और गौरव के पर्याय हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु की अपनी दो दिन की यात्रा के दूसरे दिन आज  तमिलनाडु के अरियालुर जिले में महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के उपलक्ष्य में आदि तिरुवथिरई उत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने  जिले के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण और भारत की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राजा चोल और राजेंद्र चोल के नाम भारत की पहचान और गौरव के पर्याय हैं। प्रधानमंत्री ने भारत के महानतम सम्रा...

अगस्त 6, 2024 10:52 पूर्वाह्न

views 112

तमिलनाडु के सुलार में आज से शुरू होगा बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’

भारत आज से तमिलनाडु के सुलार में अपने पहले बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास 'तरंग शक्ति 2024' की मेजबानी करेगा। इस युद्धाभ्यास में करीब 30 देश भाग लेंगे, जिनमें से 10 देश अपने लड़ाकू विमानों के साथ शामिल होंगे।   नई दिल्ली में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ, एयर मार्शल ए.पी. सिंह ने बताया कि अभ्यास का पहला चरण आज से 14 अगस्त तक तमिलनाडु के सुलार में और दूसरा चरण 29 अगस्त से 14 सितम्बर तक राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होगा।   एयर मार्शल ए.पी. सिंह ने बताया कि इस अभ्यास में भारत अपने स्वदेशी लड़ाकू विमानों और उपकर...

अगस्त 2, 2024 12:21 अपराह्न

views 86

तमिलनाडु:  सत्तूर-कोविलपट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में तीन तीर्थयात्रियों की मौत

आज सुबह सत्तूर-कोविलपट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। संकरनकोविल से पचास तीर्थयात्री राष्ट्रीय राजमार्ग से इरुक्कनकुडी मंदिर की तीर्थयात्रा पर जा रहे थे, तभी तिरुनेलवेली से मदुरै जा रही एक लॉरी ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। तीन तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई । लॉरी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ की जा रही है ।

जुलाई 13, 2024 2:03 अपराह्न

views 75

विधानसभा उपचुनाव: विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव में भारी अंतर से आगे चल रही है डीएमके

    विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव में डीएमके भारी अंतर से आगे चल रही है। डीएमके के अन्नियूर शिवा को अपने पीएमके प्रतिद्वंद्वी सी. अंबुमणि से 30 हजार से ज्यादा वोटों का अंतर है। एआईएडीएमके दौड़ से बाहर हो गई । 6 अप्रैल को डीएमके विधायक एन.पुघजेनथी के निधन के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र खाली हो गया था।

जुलाई 10, 2024 1:12 अपराह्न

views 68

तमिलनाडु: विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में हो रहा भारी मतदान

  तमिलनाडु में विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में आज भारी मतदान की खबर है। इस साल 6 अप्रैल को डीएमके विधायक एन. पुगझेनथी की मृत्यु के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र रिक्‍त हुआ था। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक लगभग 30 फीसदी मतदान हो चुका है। कुल 29 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जून 29, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 76

तमिलनाडु: विरुधुनगर जिले के सत्तूर में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, चार लोगों की मौत 

तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के सत्तूर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। इस पटाखा फैक्ट्री में 50 मजदूर काम में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि पटाखे तैयार करते समय केमिकल मिलाने के दौरान यह हादसा हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री के कुल 15 कमरों में से तीन कमरे पूरी तरह ध्वस्त हो गए। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मलबे के अंदर मजदूर थे या नहीं। आग के पूरी तरह से बुझने के बाद बचाव कार्य फिर से शुरू किया जाएगा।

जून 25, 2024 2:34 अपराह्न

views 80

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु में जहरीली शराब से हुई मौतों पर स्‍वत: संज्ञान लिया

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु के कल्‍लाकुरीची जिले में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मृत्‍यु पर मीडिया की खबरों पर स्‍वत: संज्ञान लिया है। महिलाओं सहित बहुत से लोगों का अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से बहुत से लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए एनएचआरसी ने मुख्‍य सचिव ने पुलिस महानिदेशक और तमिलनाडु सरकार को एक सप्‍ताह के भीतर विस्‍तृत रिपोर्ट देने के लिए नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि अगर यह खबर सही है तो यह पीडि़तों के जीवन के...