फ़रवरी 27, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 62

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 27 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

  श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 27 मछुआरे आज चेन्नई पहुंचे। तमिलनाडु राज्य मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें उनके पैत्रिक स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की। इन मछुआरों को 13 तथा 23 दिसंबर और 26 जनवरी को श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें रामेश्वरम के पास थंगाचीमादम में गिरफ्तार किया गया था और उनकी नावें जब्त कर ली गईं थी। विदेश मंत्रालय और राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद, आवश्यक कानूनी दस्तावेजों की जांच के ब...

सितम्बर 29, 2024 8:11 अपराह्न

views 62

तमिलनाडु मंत्रिमंडल में आज चार नये मंत्रियों को शपथ दिलाई गई   

    तमिलनाडु मंत्रिमंडल में आज चार नये मंत्रियों सेंथिल बालाजी, गोवी चेजियान, आर. राजेन्‍द्रन और एस. एम. नसर को शपथ दिलाई गई। तमिलनाडु के राज्‍यपाल आर. एन. रवि ने आज शाम राजभवन में उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है। राजभवन के अनुसार मुख्‍यमंत्री एम. के. स्‍टालिन ने उप-मुख्‍यमंत्री पद के लिए उदयनिधि स्‍टालिन के नाम की अनुशंसा की थी। तमिलनाडु के राज्‍यपाल ने उनकी सिफारिश को स्‍वीकार कर लिया।

अगस्त 17, 2024 8:11 अपराह्न

views 48

तमिलनाडु में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी और छह अन्य जिलों में अगले एक सप्ताह तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान

तमिलनाडु में, क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी और छह अन्य जिलों में अगले एक सप्ताह तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के तटीय क्षेत्रों के लिए अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे इस महीने की 21 तारीख तक समुद्र में न जाएं क्योंकि तेज हवाएं चल रही हैं।  

अगस्त 6, 2024 1:56 अपराह्न

views 53

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के थूथुकुडी के 22 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के थूथुकुडी के 22 मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया। उनकी दो नौका भी जब्त कर ली गईं। मन्नार की खाड़ी में 100 से अधिक मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए इन मछुआरों को मन्नार नौसेना अड्डे पर ले जाया गया। मछुआरा संघों ने राज्य और केंद्र सरकार से मछुआरों को मुक्त कराने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।