जुलाई 2, 2026 7:17 अपराह्न

views 40

ताइवान ने अपने आसपास के क्षेत्रों में चीन के 22 सैन्य विमानों की हलचल का किया दावा

ताइवान रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके क्षेत्र के आसपास चीन के 22 सैन्य विमानों की हलचल देखी गई है। इनमें से 20 विमानों ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। चीन ताइवान के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर रहा है। चीन का दावा है कि ताइवान चीन का अभिन्न अंग है। लेकिन ताइवान अपनी एक अलग पहचान बनाकर अपनी सरकार, सेना और अर्थव्यवस्था के साथ स्वतंत्र रूप से कार्य करता है।

जनवरी 7, 2026 7:32 अपराह्न

views 95

ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर अपने क्षेत्र के निकट सैन्य अभ्यास करने का आरोप लगाया

ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो-एनएसबी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी-सीसीपी पर अपने क्षेत्र के निकट सैन्य अभ्यास करने का आरोप लगाया है। ब्यूरो ने कहा कि अभ्यास के दौरान सरकारी नेटवर्क को निशाना बनाकर किए गए साइबर हमले तेज हो गए हैं।    एनएसबी ने कहा कि सीसीपी ने अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक सहयोगियों से ताइवान को मिल रहे समर्थन का मुकाबला करने, आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए चीन ने यह कार्रवाई की है।   चीन ताइवान को अपने से अलग हुआ क्षेत्र मानता है और उसे फिर मुख्‍य देश में वापस लाने का प्रया...

नवम्बर 26, 2025 5:47 अपराह्न

views 122

ताइवान: राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने 40 अरब डॉलर के पूरक रक्षा बजट के प्रस्ताव की घोषणा की

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने चीन के सैन्य विस्तार का मुकाबला करने के लिए 40 अरब डॉलर के पूरक रक्षा बजट के प्रस्ताव की घोषणा की है। वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक लेख में, श्री लाई ने कहा कि ताइवान अपने आसपास के क्षेत्र में लगातार चीनी सैन्य घुसपैठ के बावजूद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य, पूर्वी और दक्षिण चीन सागरों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के तेज़ी से बढ़ते सैन्य हस्‍तक्षेप और उकसावे ने इस क्षेत्र में शांति की कमज़ोर...

नवम्बर 20, 2025 8:53 अपराह्न

views 86

ताईवान ने चीन में विकसित आर्टिफिशियल इंटेलि‍जेंस प्रणाली के प्रयोग को प्रतिबंधित किया

ताईवान ने चीन की बढ़ती डिजि‍टल पहुंच से जुड़ी बढ़ती साइबर सुरक्षा और भ्रामक सूचनाओं के खतरों का हवाला देते हुए सभी सरकारी एजेंसियों में चीन में विकसित आर्टिफिशियल इंटेलि‍जेंस प्रणाली के प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया है।   इस निर्णय की पुष्टि डिजिटल मामलों की उप मंत्री इसाबेल होउ ने की है। द ताइपे टाइम्स के अनुसार राष्‍ट्रीय सुरक्षा ब्‍यूरो द्वारा की गई एक व्‍यापक जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है।   इस जांच में पाया गया कि कई लोकप्रिय चीनी एआई मॉडल में सुरक्षा संबंधी महत्‍वपूर्ण जोखिम ह...

नवम्बर 19, 2025 12:57 अपराह्न

views 114

अमरीका, ताइवान को लगभग 70 करोड़ डॉलर की उन्नत वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का निर्यात करेगा

अमरीका, ताइवान को लगभग 70 करोड़ डॉलर की उन्नत वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का निर्यात करेगा। एक सप्ताह में ताइवान को दिया जाने वाला यह दूसरा हथियार पैकेज है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में, अब तक केवल ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया को ही इस प्रणाली की सुविधा थी। यूक्रेन में रूस के आक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल की गई राष्‍ट्रीय उन्‍नत सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली-एन.ए.एस.ए.एम.एस, वायु रक्षा क्षमताओं में अग्रणी है।    

नवम्बर 19, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 94

ताइवान ने चीन पर राजनीतिक लाभ के लिए जापान के साथ तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया

ताइवान के राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय - एमएनडी ने कहा है कि उसने अपने जलक्षेत्र के आसपास नौ चीनी सैन्य विमानों, चार नौसैनिक जहाजों और दो जहाजों की गतिविधियों का पता लगाया है। एमएनडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि ताइवान के आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी - पीएलए के विमानों की आठ उड़ानें, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी - पीएलएएन के आठ जहाज और दो आधिकारिक जहाजों की गतिविधियों का पता चला है। आठ में से दो उड़ानों ने मध्य रेखा को पार करके ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर लिया। ...

सितम्बर 24, 2025 8:34 अपराह्न

views 158

सुपर टाइफून रागासा ने ताइवान, हांगकांग, फिलीपींस और दक्षिण चीन में मचाई तबाही

सुपर टाइफून रागासा ने ताइवान, हांगकांग, फिलीपींस और दक्षिण चीन में भारी बाढ़ और बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुँचाया है। टाइफून रागासा के कारण ताइवान में 17 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। यह ताइवान के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ कहर बरपा रहा है। फिलीपींस में चार लोगों की जान चली गई और दक्षिणी चीन में जनजीवन ठप हो गया।   दक्षिणी चीन में लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में, टाइफून रागासा के निकट आने पर कक...

जून 14, 2024 12:27 अपराह्न

views 76

ताइवान ने अपने क्षेत्र के पास आठ चीनी विमानों और आठ नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया

ताइवान ने आज सुबह अपने क्षेत्र के पास आठ चीनी विमानों और आठ नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तीन विमानों ने ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी वायु क्षेत्र में प्रवेश किया। खबरों के मुताबिक सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के पास सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में वृद्धि कर ग्रे जोन रणनीति का उपयोग तेज कर दिया है। जून में अब तक ताइवान ने 132 से अधिक बार चीनी सैन्य विमानों और 109 से अधिक बार नौसैनिक जहाजों को अपने क्षेत्र के करीब पाया है।