जनवरी 28, 2026 7:39 अपराह्न

views 52

जलवायु परिवर्तन से निपटना वैश्विक सहयोग से ही संभव: विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या तब तक हल नहीं हो सकती जब तक दुनिया मिलकर इसका मुकाबला नहीं करती। उन्‍होंने यह बात नई दिल्ली में प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन - 2.0 का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के ज़रिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके जलवायु परिवर्तन की समस्याओं के नए समाधानों पर काम किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि श्रीलंका और फिलीपींस जैसे देश इस सम्‍मेलन में हिस्सा ले ...