जून 23, 2024 9:43 पूर्वाह्न

views 47

टी-20 विश्व कप: भारत ने बांग्लादेश को पचास रन से हराया, हार्दिक पांड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच 

आई.सी.सी. टी-ट्वेंटी विश्‍व कप क्रिकेट में कल रात एंटीगा में भारत ने बांग्लादेश को पचास रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बीस ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए जबकि बांग्लादेश की पारी आठ विकेट पर 146 रन पर सिमट गई।  50 रन का स्कोर करने वाले हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के निकट पहुंच गया है और बांग्लादेश इस दौड़ से बाहर हो गया है।

जून 22, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 109

टी-20 विश्व कप: सुपर 8 मैच में आज भारत का सामना बांग्लादेश से

टी20 पुरुष विश्व कप क्रिकेट के सुपर 8 मैच में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मैच नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में रात आठ बजे खेला जाएगा। पिछले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया था।    इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से 28 रन से हार गया था। आज एक अन्य मैच वेस्टइंडीज और अमरीका के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार आज सुबह 6 बजे ब्रिजटाउन में होगा।   कल हुए एक रोमांचक सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को ...

जून 21, 2024 1:24 अपराह्न

views 65

टी20 क्रिकेट विश्व: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 28 रन से हराया

  टी20 क्रिकेट विश्व कप में एंटीगा में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया। बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ-लुईस-नियम के अनुसार 11 ओवर और दो गेंद में, दो विकेट पर 100 रन बनाकर मैच जीत लिया।      ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी-20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बने, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में 29 रन देकर 3 विकेट लिए।      इससे पहले कल रात भारत ने सुपर आठ राउंड में ब्र...

जून 21, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 89

टी-20 विश्वकप: सुपर-8 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया

ट्वेन्टी-20 क्रिकेट विश्वकप के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया है। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्‍तान की तरफ से अज्‍मतुल्‍लाह उमरजई ने सर्वाधिक 26 रन बनाए और भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। भारत के लिए सूर्य कुमार यादव ने सर्वाधिक 53 रन बनाए जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान ने तीन विकेट लिए। सूर्य कुमार यादव को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।     सुपर-8 में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बा...

जून 19, 2024 8:33 पूर्वाह्न

views 105

टी-20 क्रिकेट विश्वकप में आज से शुरू होंगे सुपर-8 के मुकाबले, भारत का मैच अफगानिस्तान से कल होगा

पुरूषों की टी-20 क्रिकेट विश्वकप प्रतियोगिता में आज से सुपर-8 मुकाबलों का दौर शुरू हो रहा है। इस दौर के सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। सुपर-8 का पहला मुकाबला आज अमरीका और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। भारत अपना पहला मैच कल अफगानिस्तान के साथ खेलेगा।   प्रतियोगिता के इस चरण के लिए आठ टीमें चुनी गई हैं। पहले समूह में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हैं, जबकि दूसरे समूह में अमरीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका हैं।   हर समूह की दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल के लिए चुनी जाएं...