जुलाई 2, 2024 2:00 अपराह्न

views 40

राज्‍यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्‍ली सरकार पर दिल्‍ली महिला आयोग को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आज दिल्‍ली सरकार पर दिल्‍ली महिला आयोग को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने का आरोप लगाया है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में सुश्री मालीवाल ने दिल्‍ली सरकार पर उनके कार्यकाल में बेहतर की गई महिला आयोग की व्यवस्था को कथित तौर पर नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने वेतन का भुगतान न करने, बजट में कटौती, कर्मचारियों को हटाने और प्रमुख पदों की रिक्ति के कथित मुद्दों का भी जिक्र किया। सुश्री मालीवाल ने महिला हेल्‍पलाइन नम्‍बर बंद करने पर भी च...