अप्रैल 8, 2024 5:47 अपराह्न

views 69

सराज विधानसभा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगलबाड़ा में एक विद्यार्थी-एक वोट अभियान के अन्तर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सराज विधानसभा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगलबाड़ा में मतदाता जागरूकता हेतु चलाए जा रहे एक विद्यार्थी-एक वोट अभियान के  अन्तर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सराज विधानसभा के नोडल अधिकारी ओंकार सिंह ने विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों, रिश्तेदारों तथा गांव के मतदाताओं मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को लोकतंत्र का महत्व समझाया तथा बताया कि किस तरह चुनावों के माध्यम से देश को...

अप्रैल 8, 2024 5:44 अपराह्न

views 82

एसडीम पांगी रमन घरसंगी ने स्वीप के तहत विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदान की महत्ता के बारे में बताया

एसडीम पांगी रमन घरसंगी की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय किलाड़ (पांगी) में आज सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवम निर्वाचन सहभागिता अभियान ( स्वीप) के तहत विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक  करते हुए  मतदान की महत्ता के बारे में बताया गया।    रमन घरसंगी ने सभी फर्स्ट टाइम वोटर्स को वोट क़ी महत्वता बताई और वोट डालने हेतु प्रेरित किया।उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने की अपील भी की।    इस अवसर पर नोडल अधिकारी भाग सिंह, प्रधानाचार्य जीएसएसएस सेचु, डॉ...

अप्रैल 8, 2024 5:12 अपराह्न

views 73

  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चम्बा के तहत लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन 

विधानसभा  निर्वाचन क्षेत्र चम्बा के तहत लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता अभियान" ( स्वीप)  के तहत  मिशन 414 के अंतर्गत मतदान केंद्र सनोथा-83,  के मतदाताओं, गांववासियों, विद्यालयों के अध्यापकों, स्टाफ नव पंजीकृत मतदाताओं के लिए  लिए मतदान जागरूकता, हस्ताक्षर अभियान व मतदाता शपथ का आयोजन किया गया।   विधानसभा अनुभाग चम्बा के तहत स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने  बताया कि   गत संसदीय चुनावों में उक्त मतदान केंद्र में कम मतदान  प्रतिशत के कारणों और आग...

अप्रैल 8, 2024 4:24 अपराह्न

views 69

SVEEP: ऊधमसिंह नगर जिले में स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता अभियान आयोजन किया

ऊधमसिंह नगर जिले में स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खेल विभाग के सहयोग से रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ का उद्देश्य खेल के साथ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने बताया कि चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप द्वारा कईं कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं और लोगों से 19 अप्रैल को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। 

अप्रैल 8, 2024 4:08 अपराह्न

views 67

SVEEP: छिंदवाड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया गया

प्रदेश में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम लगातार जारी है। छिंदवाड़ा के ग्राम जमकुंडा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया गया। सामाजिक विकास संस्थान जुनारदेव के तत्वावधान में महिलाओं और बालिकाओं के सहयोग से मेहंदी, चित्रकला रंगोली स्पर्धा कराई गई। ग्रामीणों को निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई। अशोकनगर के पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में स्वीप गतिविधियों के तहत पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अप्रैल 8, 2024 3:52 अपराह्न

views 64

SVEEP: स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में मतदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों को चुनाव से संबंधित कई जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि 25 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जायेंगे। मतदान से पहले संबंधित बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि  मतदाता सूची मिलने के बाद मत...

अप्रैल 8, 2024 2:59 अपराह्न

views 73

गोड्डा संसदीय सीट पर आगामी 1 जून को होगा चुनाव

गोड्डा संसदीय सीट पर आगामी 1 जून को चुनाव होगा। स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुंदरपहाड़ी प्रखंड के सुदूर पीवीटीजी ग्राम महुआटांड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप कोषांग के कर्मियों द्वारा इस गांव के सभी मतदाताओं को वोट के महत्व और उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई और एक जून को  सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महुआटांड ग्राम में रहने वाले विशेष जनजाति समाज के मतदाताओं का उनकी भ...

अप्रैल 5, 2024 9:19 अपराह्न

views 71

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्देश दिया 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चयनित जिलों के निगम आयुक्तों और चुनाव अधिकारियों को मतदान केन्द्र वार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कार्यनीतियां बनाने को कहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश समेत उन ग्यारह राज्यों के निगमायुक्त और चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की, जहां पिछले चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी कम रही थी। बैठक का उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना ह...

अप्रैल 5, 2024 8:58 अपराह्न

views 83

लोकसभा चुनाव: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

लोकसभा चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश में इन दिनों स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में कल राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह, सुभाष स्टेडियम में अंतर विभागीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इधर, गोबरा-नवापारा स्थित महानदी, पैरी और सोंढूर नदियां के त्रिवेणी...

अप्रैल 5, 2024 7:06 अपराह्न

views 72

मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मिशन-414 के तहत भरमौर उपमंडल में  स्वीप गतिविधियां होंगी तेज-एसडीएम

मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मिशन-414 के तहत भरमौर उपमंडल में  स्वीप गतिविधियां होंगी तेज-एसडीएम। सहायक निर्वाचन अधिकारी भरमौर ने आयोजित बैठक में स्वीप टीम को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।   जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मिशन 414 के तहत स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम भरमौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र में गत लोकसभा चुनावों के दौरान कम मतदान प...