जून 16, 2026 5:04 अपराह्न

views 62

भारत-जापान ने जलवायु कार्रवाई और सतत विकास के लिए संयुक्त क्रेडिटिंग तंत्र के कार्यान्वयन नियम अपनाए

भारत और जापान ने जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्रवाई, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी तथा सतत विकास पहलों पर सहयोग बढ़ाने के लिए पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6.2 के तहत संयुक्त क्रेडिटिंग तंत्र -जेसीएम के कार्यान्वयन नियमों को अपनाया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार, जेसीएम के लिए पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन के बाद, इस वर्ष 8 जून को कार्यान्वयन नियमों को अपनाया गया। यह तंत्र भारत में सतत विकास को बढ़ावा देते हुए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने या समाप्त ...