अप्रैल 20, 2026 8:11 अपराह्न

views 84

उत्तराखंड में सूर्य देवभूमि चैलेंज का समापन, युवाओं में देशभक्ति और नेतृत्व का संदेश

उत्तराखंड में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज का समापन आज टिहरी जिले के गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज और युवाओं को प्रेरित करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से युवाओं में अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है। देश भर से लगभग तीन सौ ...