अप्रैल 10, 2026 10:24 अपराह्न
117
सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच बिजली की मांग और ऊर्जा आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूरा करने का आश्र्वासन दिया
पश्चिम एशिया में दो सप्ताह से जारी युद्धविराम के बावजूद इस्राएल के लगातार हमलों के बीच लेबनान में मृतकों की बढ़ती संख्या पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालय ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के प्रति भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को देखते हुए मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताय...