जून 25, 2024 9:26 पूर्वाह्न

views 50

आज से नई दिल्ली में 64वीं आईएसओ परिषद की बैठक की मेजबानी करेगा भारत

भारत आज से नई दिल्ली में 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) परिषद की बैठक की मेजबानी करेगा। चीनी और जैव-ईंधन क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि तीन दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।