जून 16, 2026 6:13 अपराह्न

views 31

दार्जिलिंग की समस्याओं का समाधान संवैधानिक ढांचे के भीतर होगा: शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि दार्जिलिंग पहाड़ियों में गोरखा समुदाय के दीर्घ काल से लंबित मुद्दों का समाधान भारत के संवैधानिक ढांचे के भीतर किया जाएगा। दार्जिलिंग जिले के कुर्सियोंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्री शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद दार्जिलिंग पहाड़ियों की अपनी पहली यात्रा पर कहा कि उनकी सरकार पहाड़ी क्षेत्...