अक्टूबर 9, 2025 8:05 अपराह्न

views 84

एम.के. स्टालिन ने विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर से श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा पकड़े गए मछुआरों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर से श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा पकड़े गए सभी मछुआरों और उनकी नौकाओं की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्री को लिखे एक पत्र में, उन्होंने बताया कि आज श्रीलंका के जलक्षेत्र में अतिक्रमण करने के आरोप में 47 मछुआरों और पाँच मछली पकड़ने वाली नौकाओं को ज़ब्त कर लिया गया।   श्री स्‍टालिन ने क‍हा कि तमिलनाडु की कुल दो सौ 42 मछली पकड़ने वाली नौकाएँ और 74 मछुआरे श्रीलंका की जेल में हैं। श्री स्‍टालिन...