अप्रैल 10, 2026 7:06 अपराह्न

views 113

निर्वाचन आयोग ने असम के श्रीभूमि जिले में एक मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने असम के श्रीभूमि जिले में एक मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान की घोषणा की है। आयोग ने करीमगंज उत्तर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्‍कूल मतदान केंद्र पर कल हुए मतदान को अमान्‍य घोषित कर दिया है। इस केंद्र पर 11 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक दोबारा वोट डाले जाएंगे। असम विधानसभा की सभी 126 सीटों के लिए कल मतदान हुआ था।