अगस्त 15, 2024 10:14 पूर्वाह्न

views 79

भारतीय दूतावास के अनुसार 17 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने किया गिरफ्तार

भारतीय दूतावास के अनुसार कल श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड रहे 17 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना गिरफ्तार किया। पकडे गए इन मछुआरों को कल भारत भेज दिया गया। श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा 21 अन्‍य भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करके उन्‍हें दो अगस्‍त को चेन्‍नई भेजने के तुरंत बाद यह घटना हुई है। पाक (Palk) जलडमरूमध्य श्रीलंका से तमिलनाडु को अलग करता है। इस क्षेत्र में अत्‍यधिक मछली पाए जाने के कारण यह दोनों देशों के मछुआरों को आकर्षित करता है। दोनों देशों के मछुआरे अक्‍सर एक दूसर...