अगस्त 2, 2025 5:13 अपराह्न

views 32

श्रीलंका के समुद्री डाकुओं ने तमिलनाडु के नागपट्टिनम वेदारण्यम के 14 मछुआरों पर किया हमला

श्रीलंका के समुद्री डाकूओं ने आज तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के वेदारण्यम के 14 मछुआरों पर  हमला किया। इस घटना के समय मछुआरे फाइबर की तीन नावों में सवार थे।   समुद्री डाकू अपने साथ पांच लाख रुपये की मछलियां और मछली पकड़ने के जाल, डीजल के कनस्‍तर और जीपीएस उपकरण भी ले गए। इस घटना में घायल हुए मछुआरों को  नागपट्टिनम अस्‍पताल ले जाया गया।