जनवरी 6, 2026 5:26 अपराह्न

views 88

श्रीलंका ने 2025 में पर्यटन क्षेत्र में जोरदार वापसी की

श्रीलंका ने वर्ष 2025 में पर्यटन क्षेत्र में भारतीय पर्यटकों की बदौलत जोरदार वापसी की है। पिछले वर्ष कुल पर्यटक आगमन रिकॉर्ड 23 लाख से अधिक रहा। इसने साल 2018 के पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विजिथा हेरथ ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र से 2025 में तीन अरब 20 करोड़ डॉलर का राजस्व अर्जित हुआ। यह देश की आर्थिक स्थिति में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। पांच लाख तीस हजार से अधिक भारतीय श्रीलंका पहुंचे। यह कुल आगमन का 27 प्रतिशत था। इसके बाद ब्रिटेन 9 प्रतिशत और रूस से 8 प्रतिशत पर्यटक आए...