जुलाई 21, 2024 11:26 पूर्वाह्न

views 51

तेलंगाना सरकार का श्री दसरथी कृष्‍णामाचार्य पुरस्‍कार लेखक और कवि जुकान्‍ति जगन्‍नाथम को प्रदान किया जाएगा

  तेलंगाना सरकार का श्री दसरथी कृष्‍णामाचार्य पुरस्‍कार इस वर्ष जाने-माने लेखक और कवि जुकान्‍ति जगन्‍नाथम को प्रदान किया जाएगा। श्री जगन्‍नाथम को पुरस्‍कार स्‍वरूप एक लाख रुपये की नकद राशि और एक स्‍मृति-चिह्न प्रदान किए जाएंगे। उन्‍हें यह पुरस्‍कार दसरथी कृष्‍णामाचार्य की जयन्‍ती पर दिया जाएगा। मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने श्री जगन्‍नाथम को पुरस्‍कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी है।