जनवरी 21, 2026 5:00 अपराह्न

views 111

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

राष्‍ट्रपति भवन में आज स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने भारत और स्पेन के बीच संस्‍कृति, पर्यटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दोहरे वर्ष की शुरुआत पर प्रसन्‍नता व्यक्त की है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस पहल से भारत और स्पेन के मध्‍य मजबूत सांस्कृतिक संबंधों, आपसी जुड़ाव, पर्यटन के अवसरों और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

जनवरी 7, 2026 7:52 अपराह्न

views 114

स्पेन ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के प्रति दृढ़ समर्थन पर ज़ोर दिया

स्पेन ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के प्रति दृढ़ समर्थन पर फिर ज़ोर दिया है। उसका कहना है कि राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान वैश्विक शांति के लिए आवश्यक है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्पेन भी  जर्मनी, फ्रांस, इटली, पोलैंड और ब्रिटेन के साथ मिलकर डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के प्रति अपना दृढ़ समर्थन व्‍यक्‍त करता है।     अमरीका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को अधिग्रहित करने के बयान के बाद स्‍पेन की ओर से यह बयान आया है। यूरोप में बढ...

अक्टूबर 10, 2025 11:29 पूर्वाह्न

views 280

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने स्पेन को नाटो से निष्कासित करने का दिया सुझाव

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने रक्षा खर्च में बढ़ोतरी न कर पाने के कारण स्पेन को नाटो से निष्कासित करने का सुझाव दिया है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रम्‍प ने कहा कि कोई भी बहाना स्वीकार्य नहीं है।   नाटो के सदस्य जून 2035 तक अपना सैन्य खर्च, सकल घरेलू उत्पाद के 5 प्रतिशत तक बढ़ाने पर सहमत हुए थे। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस लक्ष्य को अस्वीकार कर दिया और इसे देश के कल्याण और विश्व दृष्टिकोण के साथ असंगत बताया।    

मार्च 5, 2025 1:49 अपराह्न

views 85

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस को सम्‍बोधित किया

  संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि नवाचार, समावेशिता, सतत विकास भारत का मूल मंत्र है। स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस को सम्‍बोधित करते हुए श्री सिंधिया ने देश के प्रत्येक नागरिक की सेवा में आधार और भारतनेट की सफलता का उल्‍लेख किया।     उन्होंने नवाचार को नियामकों के साथ संतुलित करने की दिशा में भारत के प्रयासों के चार चरणों के बारे में भी बताया। इसमें स्पेक्ट्रम प्रबंधन, बाजार स्थिरता जैसी विभिन्न प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए दूरसंचार नियामक लागू करना और उपभोक्...

जनवरी 12, 2025 9:37 अपराह्न

views 78

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर कल स्पेन की दो दिन की सरकारी यात्रा पर रवाना होंगे

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्यम जयशंकर कल स्पेन की दो दिन की सरकारी यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली स्पेन यात्रा है। यात्रा के दौरान, डॉक्‍टर जयशंकर स्पेन के नेताओं से मिलेंगे। वे स्‍पेन के विदेशमंत्री मैनुअल अल्बेरेस के साथ द्विपक्षीय संबंधों और परस्‍पर हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक विषयों पर चर्चा करेंगे। डॉक्‍टर जयशंकर स्‍पेन के राजदूतों के 9वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। External Affairs Minister @DrSJaishankar will be on...

अक्टूबर 27, 2024 8:34 अपराह्न

views 80

18 वर्षो के बाद हो रही है स्‍पेन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

स्‍पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज आज रात भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंच रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्‍नी बेगोना गोमेज भी होंगी। विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि यह उनकी पहली भारत यात्रा है। स्‍पेन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा 18 वर्षो के बाद हो रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री सांचेज बहुपक्षीय बैठकों से अलग कई बार मिल चुके हैं।     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और स्‍पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता करेंगे। वे कल वडोदरा में सी-...

अक्टूबर 23, 2024 7:30 अपराह्न

views 117

स्‍पेन के राष्‍ट्रपति पेड्रो सांचेज़ इस महीने की 27 से 29 ता‍रीख तक भारत की सरकारी यात्रा पर रहेंगे

स्‍पेन के राष्‍ट्रपति पेड्रो सांचेज़ इस महीने की 27 से 29 ता‍रीख तक भारत की सरकारी यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ उनकी पत्‍नी बेगोना गोमेज़ भी आ रही हैं। विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में बताया है कि यह श्री सांचेज़ की  पहली भारत यात्रा होगी। स्‍पेन के राष्‍ट्रपति की 18 वर्षों के बाद भारत यात्रा हो रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्‍ट्रपति सांचेज बहुपक्षीय बैठकों के दौरान कई बार मिल चुके हैं।     अपनी यात्रा के दौरान राष्‍ट्रपति सांचेज़ प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिष्ट मंडल स्‍तर क...

जुलाई 13, 2024 12:28 अपराह्न

views 82

यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट: बर्लिन में स्पेन और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला 

     यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला देर रात 12.30 बजे बर्लिन में स्पेन और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। स्‍पेन इस चैंपियनशिप को रिकॉर्ड चौथी बार जीतने का प्रयास करेगा, वहीं इंग्लैंड लगातार दूसरी बार यूरो कप के फाइनल में खेलेगा। अंतिम चार के मुकाबलों में स्पेन ने फ्रांस को 2-1 से और इंग्‍लैंड ने भी नीदरलैंड को 2-1 से शिकस्‍त दी थी।    वहीं दूसरी तरफ, कोपा अमरीका फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मैच अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच होगा। यह मुकाबला सोमवार की सुबह 5.30 बजे से खेला जाएगा। सेम...

जून 25, 2024 9:36 पूर्वाह्न

views 89

यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप में ग्रुप-बी से स्पेन और इटली की टीमें नॉकआउट दौर में पहुंचीं

यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप में ग्रुप-बी से स्पेन और इटली की टीमें अपने-अपने मैच जीतकर नॉकआउट दौर में पहुंच गई हैं। जर्मनी के डसेलडोर्फ में हुए मुकाबले में स्पेन ने अल्बानिया को एक-शून्य से हराकर तीसरी बार जीत हासिल की। वहीं, इटली ने क्रोएशिया के साथ एक-एक से मैच बराबर कर लिया। लेकिन, गोल के बेहतर अंतर के कारण इटली की टीम नॉकआउट दौर में प्रवेश करने में सफल रही।   आज शाम ग्रुप-डी में फ्रांस का मुकाबला पोलैंड से और नीदरलैंड्स का ऑस्ट्रिया से होगा। वहीं, ग्रुप-सी में डेनमार्क की टीम सर्बिया से भिड़...