अप्रैल 20, 2026 7:52 अपराह्न
37
देशभर में 69 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में ग्रीष्म फसलों की बुवाई
देशभर में ग्रीष्म ऋतु के लिए 17 अप्रैल तक 69 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसलों की बुवाई हो चुकी है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने आज ग्रीष्म ऋतु की फसलों के आंकड़े जारी किए। इनमें से 30 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर धान की बुवाई हुई है, जबकि दालों की बुवाई 15 दशमलव चार-सात लाख हेक्टेयर में हुई है। मंत्रालय द्वारा जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार श्री अन्न की बुवाई लगभग 13 दशमलव आठ-एक लाख हेक्टेयर में हुई है। इसके साथ ही तिलहन की बुवाई का क्षेत्र 9 दशमलव एक-चार लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है।