अक्टूबर 24, 2025 5:46 अपराह्न

views 145

एपैक शिखर सम्मेलन से पहले दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया-अमेरिका संवाद का किया आह्वान

दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्री चुंग डोंग-यंग ने आज उत्तर कोरिया और अमेरिका के नेताओं से दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग - एपैक शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत का सुनहरा अवसर न चूकने का आह्वान किया। एपैक शिखर सम्मेलन इस महीने की 31 तारीख से ग्योंगजू शहर में आयोजित किया जाने वाला है।   अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एपैक सम्मेलन के लिए दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। श्री चुंग ने बताया कि कि उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच जारी संपर्क के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हो...

सितम्बर 17, 2025 8:08 अपराह्न

views 84

दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमरीका कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर सहमत

दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमरीका कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर सहमत हो गए हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वाई सुंग-लाक ने आज कहा कि हमारा अंतिम लक्ष्‍य कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु निरस्त्रीकरण है। उत्तर कोरिया की सहमति या असहमति का इस लक्ष्‍य कोई प्रभाव नही पडेगा। सियोल में वाई सुंग-लाक ने दोहराया कि उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए सबसे पहले उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को रोकना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरियाई सरकार ने आपस...

सितम्बर 9, 2025 7:48 अपराह्न

views 73

दक्षिण कोरिया: चिप बनाने वाले प्लांट में गैस रिसाव होने से 22 लोग घायल

दक्षिण कोरिया के चिप बनाने वाले प्लांट में आज गैस रिसाव होने से 22 लोग घायल हो गए। यह घटना दक्षिण कोरिया के पश्चिमी बंदरगाह शहर इंचियोन में स्थित एक सेमीकंडक्टर निर्माण प्लांट में हुई।   फैक्ट्री के कर्मचारियों और आस-पास की कंपनियों में काम करने वाले लोगों सहित लगभग 120 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हाइड्रोक्लोरिक एसिड टैंक में एक रसायन को गलत तरीके से इंजेक्ट करने के दौरान गैस लीक हुई।   पुलिस और अग्निशमन अधिकारी घटना की आगे की जाँच करेंगे।