जुलाई 8, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 64

महिला क्रिकेट: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी-20 क्रिकेट मैच वर्षा के कारण रद्द हो गया। चेन्नई में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाए। ताज़मिन ब्रिट्स ने सर्वाधिक 52 रन और एनेके बॉश ने 40 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो तथा श्रेयंका पाटिल और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद तेज वर्षा के कारण दूसरी पारी में बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया। तीन मैचों की श्रृंखला में पहला मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आग...

जुलाई 5, 2024 1:19 अपराह्न

views 80

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज खेलेगी। यह मैच शाम सात बजे से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमन प्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इससे पहले तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया था और एक मात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की थी। 

जुलाई 1, 2024 12:12 अपराह्न

views 63

महिला क्रिकेट: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच का आज चौथा दिन, दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक पांच विकेट खोकर 302 रन बनाए

महिला क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में टेस्ट मैच जारी है। मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक पांच विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 35 रन पीछे है। इससे पहले, भारत ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहली पारी में 266 रन पर आउट कर फॉलोऑन पर खेलने के लिए मजबूर कर दिया था। स्पिनर स्नेह राणा ने दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट झटके और टेस्ट क्रिकेट में आठ विकेट हासिल करने वाली तीसरी महिला...

जून 29, 2024 9:55 पूर्वाह्न

views 94

महिला क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, शैफाली वर्मा ने लगाया टेस्ट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक

महिला क्रिकेट में चेन्‍नई में दक्षिण अफ्रीका के साथ एक मात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज भारत पहली पारी में कल के स्कोर चार विकेट पर 525 रन से आगे खेलेगा। कल पहले दिन भारत की शैफाली वर्मा और स्‍मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महिला टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में पहले विकेट के लिए 292 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।   शैफाली ने भी 197 गेंदों में 205 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाया। मंधाना ने 161 गेंदों में 149 रन की शानदार पारी खेली। भारतीय महिलाओं ने एक ही दिन में 525 रन बनाक...

जून 29, 2024 9:15 पूर्वाह्न

views 84

टी-20 विश्व कप: फाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से, बारबाडोस में खेला जाएगा मैच

टी-20 विश्व कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। बारबाडोस में खेले जाने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।   रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पिछले विजेता इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पराजित किया। दोनों टीमें भारत और दक्षिण अफ्रीका प्रतियोगिता में अजेय बनी हुई हैं। यह मैच भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का आखिरी मैच होगा।

जून 27, 2024 10:50 पूर्वाह्न

views 79

टी-20 क्रिकेट विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में आज सुबह त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 57 रनों के छोटे से लक्ष्य को मात्र 8.5 ओवर में हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए।   इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने लगातार विकेट गंवाए। अफगानिस्तान की पूरी टीम 11.5 ओवर में मात्र 56 रनों पर ढेर हो गई। यह आईसीसी विश्...

जून 19, 2024 12:19 अपराह्न

views 72

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज

  भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम बेंगलुरु के एम. चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। यह श्रृंखला का दूसरा मुकाबला है। रविवार को पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए भारत ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। तीसरा मैच 23 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के अलावा एक टेस्ट मैच और तीन टी-20 मुकाबले भी होंगे। ये मुकाबले चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स...

जून 15, 2024 12:24 अपराह्न

views 122

फिर से दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए सिरिल रामफोसा

दक्षिण अफ्रीका में, सिरिल रामफोसा को एक बार फिर राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है। यह अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) और विपक्षी दलों के बीच समझौते के बाद संभव हुआ है। यह पहला मौक़ा है जब  दक्षिण अफ़्रीका में गठबंधन सरकार बनी है।      पिछले महीने के चुनाव में अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर 40 प्रतिशत रह गया जबकि डेमोक्रेटिक अलायंस 22 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

जून 11, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 118

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार रन से हराया

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार रन से हरा दिया। कल रात अमरीका के न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 113 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 44 गेंदों में सर्वाधिक 46 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब ने तीन विकेट लिए।     114 रनों के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात ...