अगस्त 23, 2025 10:28 अपराह्न

views 85

देहरादून शहर में स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम, सभी वार्डों में बेसलाइन सर्वे करा रहा

  देहरादून शहर में स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से देहरादून के सभी 100 वार्डों में बेसलाइन सर्वे कराया जा रहा है। इस कार्य को स्वयं सहायता समूहों को सौंपा गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने कहा इस सर्वे के अंतर्गत वार्ड के सभी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को शामिल किया गया है।