अगस्त 14, 2026 7:29 अपराह्न
54
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जालना जिले में रेशम बाजार भवन का लोकार्पण किया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज जालना जिले में रेशम बाजार भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जालना को स्टील, बीज और रेशम के शहर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे केवल सोयाबीन और कपास पर निर्भर नहीं रह सकते, क्योंकि इन फसलों से मिलने वाला लाभ हमेशा संतोषजनक नहीं होता। उन्होंने कहा कि किसानों को वैकल्पिक नकदी फसलों की खोज करनी चाहिए और रेशम उत्पादन एक महत्वपूर्ण विकल्प हो सकता है।