अगस्त 8, 2026 6:00 अपराह्न
41
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टेंडोंग ल्हो रम फाट पर सिक्किमवासियों को शुभकामनाएं दी
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज टेंडोंग ल्हो रम फाट के अवसर पर सिक्किम के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंधिया ने कहा कि यह त्योहार लेपचा समुदाय की समृद्ध संस्कृति और विरासत तथा उनकी भूमि के बीच अटूट संबंध का एक सुंदर उत्सव है।