सितम्बर 15, 2026 7:10 अपराह्न

views 28

केरलम में बिजली की कमी के बीच ऊंची दरों पर बिजली खरीदने पर विचार

केरलम के बिजली मंत्री सनी जोसेफ ने कहा है कि राज्य में बिजली की अत्‍यधिक कमी को देखते हुए सरकार उच्च दरों पर बिजली खरीदने पर विचार कर रही है। उन्होंने बिजली कटौती की समस्या के तुरंत समाधान का भरोसा दिलाया। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वी. मुरलीधरन ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बिजली कटौती से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार को बिजली की कमी को देखते हुए पहले ही आवश्यक उपाय करने चाहिए।