अक्टूबर 17, 2024 9:37 अपराह्न

views 93

निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में भारत के विवान कपूर ने ट्रेप स्‍पर्धा में रजत पदक जीत लिया है

निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में भारत के विवान कपूर ने ट्रेप स्‍पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। विवान ने फाइनल में 44 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्‍पर्धा में चीन ने स्‍वर्ण और तुर्किए ने कांस्‍य पदक जीता।       इससे पहले, अनंतजीत सिहं ने पुरूषों की स्कीट स्‍पर्धा में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में भारत दो रजत और दो कांस्‍य के साथ 9वें स्‍थान पर है। चीन कुल आठ पदक के साथ शीर्ष स्‍थान पर है।

अगस्त 24, 2024 7:46 अपराह्न

views 77

भारतीय पैरा-शूटिंग टीम पेरिस के लिए रवान

   पेरिस पैरालंपिक खेलों में पहले से भी ज्‍यादा उपलब्धियां हासिल करने के इरादे और उम्‍मीद के साथ भारतीय पैरा-शूटिंग टीम पेरिस के लिए रवाना हो गई है। इस टीम में दस खिलाडी शामिल हैं। भारतीय खिलाडियों ने तोक्‍यो पैरालंपिक में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा और मनीष नरवाल से विशेष उम्‍मीद है कि वे अपने स्वर्ण पदक प्रदर्शन को दोहराएंगे। निशानेबाजी प्रतियोगिता 30 अगस्त को शुरू होगी।

जुलाई 27, 2024 11:14 पूर्वाह्न

views 84

पेरिस ओलिम्पिक के पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी, नौकायन, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और हॉकी पर टिकी

  पेरिस ओलिम्पिक के आज पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी पर होंगी। 10 मीटर एयर राइफल मिक्‍स्‍ड टीम क्वालीफिकेशन में एलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह तथा रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता दोपहर साढे बारह बजे खेलेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन में अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह निशाना लगाएंगे। शाम चार बजे 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन में मनु भाकर और रिदम सांगवान अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। भारतीय नाविक बलराज पंवार दोपहर साढे बारह बजे पुरुष एकल स्कल्स हीट में ...