मई 26, 2026 7:47 अपराह्न

views 26

राजधानी में भीषण गर्मी

राजधानी में आज दिन के समय तेज धूप रही और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 43 दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार कल तेज धूप रहने और लू चलने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।