अगस्त 31, 2025 10:11 अपराह्न

views 87

पीएम मोदी ने तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं से मुलाकात की

चीन के थिअनचिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान और बेलारूस के राष्ट्रपतियों और मिस्र और नेपाल के प्रधानमंत्रियों सहित विश्व नेताओं से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने इन नेताओं से मिलकर खुशी व्यक्त की। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट के टोकायव के साथ अपनी बैठक के दौरान, प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत और कजाकिस्तान ऊर्जा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और फार्मा सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। ताज...

अगस्त 8, 2025 7:40 अपराह्न

views 73

चीन ने एससीओ शिखर सम्‍मेलन में भागीदारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अगामी दौरे का स्‍वागत किया

चीन ने 31 अगस्‍त से पहली सितम्‍बर तक तियानचिन में शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ शिखर सम्‍मेलन में भागीदारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अगामी दौरे का स्‍वागत किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता गुओ चियाकुन ने कहा कि इस शिखर सम्‍मेलन में एकजुटता और मित्रता का समागम होगा। इसमें 20 से अधिक देश भागीदारी करेंगे।        

जुलाई 4, 2024 1:37 अपराह्न

views 97

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कजाखस्तान के अस्ताना में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज कजाखस्तान के अस्ताना में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भेंट की। डॉक्टर जयशंकर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान के बारे में चर्चा की। दोनों पक्ष इन मुद्दों का राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से समाधान करने पर सहमत हुए। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान करना और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध...

जुलाई 4, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 73

कजाखस्‍तान के अस्ताना में एससीओ शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर आज कजाखस्‍तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। वह एससीओ परिषद के राष्ट्राध्यक्षों की 24वीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन के दौरान तमाम नेता पिछले दो दशकों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा और बहुपक्षीय सहयोग की स्थिति तथा संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के सामयिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। शंघाई स...

जुलाई 2, 2024 2:00 अपराह्न

views 70

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर चार जुलाई को आयोजित होने वाले एससीओ सम्‍मेलन में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे

  कजाखस्तान की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) परिषद के प्रमुखों की 24वीं बैठक चार जुलाई को आयोजित होगी। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर अस्ताना में एससीओ सम्‍मेलन में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। सम्मेलन में विश्व नेता संगठन की पिछले दो दशक की गतिविधियों की समीक्षा और बहुपक्षीय सहयोग की स्थिति और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के सामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप...