दिसम्बर 28, 2025 5:06 अपराह्न

views 81

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन और विकास-शांति विधेयक को मोदी सरकार का बड़ा विज्ञान सुधार बताया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को बदलने के लिए परमाणु ऊर्जा का सतत दोहन और विकास-शांति विधेयक को नरेंद्र मोदी सरकार के सबसे बड़े विज्ञान सुधारों में से एक बताया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता लगभग 4 दशमलव 4 गीगावाट से बढ़कर आज लगभग 8 दशमलव 7 गीगावाट हो गई है। उन्‍होंने कहा कि शांति विधेयक भारत के परमाणु क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सुधार है, जो सुरक्षा, संप्रभुता और जनहित के मानकों को बरकरार रख...