अक्टूबर 27, 2024 9:08 अपराह्न

views 72

भारत की सांस्‍कृतिक विविधता के एक जश्‍न में सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के ‘प्रवासी परिचय’ उत्सव ने भारतीय समुदाय को सफलतापूर्वक एकजुट किया

भारत की सांस्‍कृतिक विविधता के एक जश्‍न में सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के 'प्रवासी परिचय' उत्सव ने भारतीय समुदाय को सफलतापूर्वक एकजुट किया है। स्‍थानीय भारतीय संगठन और विदेश मंत्रालय के प्रवासी सहभागिता प्रभाग की साझेदारी में शुरू हुए सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में 14 भारतीय राज्‍यों के 450 से अधिक कलाकार शामिल हुए।

जून 15, 2024 12:47 अपराह्न

views 41

सऊदी अरब: भारत से 1 लाख 75 हजार इस वर्ष पहुंचे हज यात्रा करने

भारत सहित दुनिया भर से 20 लाख से अधिक हज यात्री आज सऊदी अरब पहुंचे हैं। इस वर्ष हज यात्रा में भारत से एक लाख 75 हजार से अधिक लोग गये हैं। इनमें से एक लाख 40 हजार हज यात्री भारतीय हज समिति के माध्यम से और लगभग 35 हजार निजी संचालकों के माध्यम से गए हैं। इस साल पांच हजार से अधिक भारतीय महिला हज यात्री बिना मेहरम या पुरुष अभिभावक के हज यात्रा पर गई हैं।

जून 15, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 56

सऊदी अरब: भारत सहित दुनियाभर से पहुंचे 20 लाख से अधिक लोग करेंगे हज 

सऊदी अरब में आज भारत सहित दुनियाभर से आये 20 लाख से अधिक लोग हज करेंगे। इसे पांच दिन के हज रस्म की शुरुआत भी माना जाता है। कल सऊदी अरब के मीना शहर में बड़ी संख्या में हज यात्री जुटे। वे आज तड़के नमाज अता करने के बाद अराफात के लिए रवाना होंगे ताकि हज की मुख्य रस्म के तौर पर बोलकर दुआ अता कर सकें। इस दुआ में अल्लाह से माफी की गुज़ारिश की जाती है।      इसके बाद हज के लिए पहुंचे मुसाफिर निमरा मस्जिद पर धर्मोपदेश सुनेंगे और शाम को मुजदालिफा के लिए प्रस्‍थान करेंगे। सभी यात्री कल सुबह फिर मीना लौटेंगे...