फ़रवरी 21, 2025 2:00 अपराह्न

views 349

कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया

  कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में फिक्‍की द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिज मैट्रिक्स सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य घरेलू और विदेशी स्रोतों से खनिज उपलब्धता सुनिश्चित करके भारत की महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सात वर्ष के लिए लगभग 34 हजार करोड़ रुपये के परि...