नवम्बर 25, 2025 6:32 अपराह्न

views 138

प्रधानमंत्री मोदी कल हैदराबाद में सफरान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया इकाई का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हैदराबाद स्थित जीएमआर एयरोस्पेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क में सफरान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया इकाई का उद्घाटन करेंगे।   प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह अत्याधुनिक विमानन प्रोपल्शन इंजनों के लिए सफरान की विशेष रख-रखाव, मरम्‍मत और समग्र निरीक्षण इकाई है।   इस इकाई के साथ पहली बार किसी वैश्विक इंजन ओरिजिनल उपकरण निर्माता ने भारत में विशेष रख-रखाव, मरम्‍मत और समग्र निरीक्षण संचालन स्थापित किया है। यह सुविधा विमान...