अगस्त 14, 2026 7:40 अपराह्न
40
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को नांदेड़ अस्पताल से मिली छुट्टी
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को आज नांदेड़ के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कल नांदेड़ में अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद बाहर आते समय उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने ईश्वर का आभार व्यक्त किया। श्री बादल ने कहा कि सांप्रदायिक तत्वों ने एक साल पहले भी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर हमला करने की कोशिश की थी और इस बार उन्होंने फिर से वही कोशिश की है।