अप्रैल 18, 2026 5:49 अपराह्न
33
सबरीमाला मंदिर विशु उत्सव के समापन पर आज रात होगा बंद, 14 मई को फिर खुलेगा
केरलम का प्रसिद्ध सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर आज रात 10 बजे बंद हो जाएगा। यह आठ दिवसीय वार्षिक विशु उत्सव के समापन का प्रतीक है। 10 अप्रैल को खुले इस मंदिर में विशु और मासिक पूजा के लिए भारी संख्या में तीर्थयात्री आए थे। बुधवार तड़के विशु कनी दर्शन का आयोजन किया गया। इसमें भक्त, देवता के समक्ष की गई शुभ व्यवस्थाओं को देखने के लिए एकत्रित हुए। मंदिर 14 मई को पांच दिवसीय मासिक पूजा के लिए फिर से खुलेगा।