अक्टूबर 1, 2025 1:48 अपराह्न

views 128

शताब्‍दी समारोह देश की एकता में संघ की भूमिका को दर्शाता है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आर.एस.एस. के शताब्दी समारोह में भाग लिया। शताब्‍दी समारोह आर.एस.एस. की विरासत, संघ के सांस्कृतिक योगदान और देश की एकता में संघ की भूमिका को दर्शाता है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आर.एस.एस. राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि सौ वर्ष पहले आज ही के दिन एक संगठन के रूप में आर.एस.एस. की स्थापना मात्र एक संयोग नहीं था, बल्कि यह हजारों वर्षों से चली आ रही एक परंपरा का पुनरुत्थान था।     प्रधान...

अक्टूबर 1, 2025 11:35 पूर्वाह्न

views 172

राष्ट्र यात्रा का अगला चरण समग्र विकास की ओर अग्रसर होगा: संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आरएसएस के सौ वर्ष पूरे होने पर, संघ के सरकार्यवाह, दत्तात्रेय होसबोले ने जोर देते हुए कहा है कि संघ के स्वयंसेवक, देश सेवा से जुड़े अभियान में सहयोग और भागीदारी के लिए समाज के सभी वर्गों तक पहुँचने का विशेष प्रयास करेंगे। श्री होसबोले ने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र यात्रा का अगला चरण समग्र विकास की ओर अग्रसर होगा।   जन समर्थन के साथ संघ @ सौ शीर्षक से लिखे गए एक ब्लॉग में उन्होंने कहा कि संघ की पिछले सौ वर्षों की यात्रा में, देश भर से मिले जन ...

अक्टूबर 1, 2025 7:54 पूर्वाह्न

views 229

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। समारोह में संघ की विरासत, उसके सांस्कृतिक योगदान और देश की एकता में उसकी भूमिका के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्र के प्रति आरएसएस के योगदान को दर्शाने वाला एक विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।    

सितम्बर 12, 2025 8:22 पूर्वाह्न

views 104

महाराष्ट्र: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ब्रह्माकुमारी विश्व शांति सरोवर के सातवें वार्षिकोत्सव में होंगे शामिल

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज नागपुर में ब्रह्माकुमारी विश्व शांति सरोवर के सातवें वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। डॉ. भागवत इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सरोवर का उद्घाटन वर्ष 2018 में हुआ था और यह लगभग 1 लाख 11 हज़ार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अध्यात्म, ज्ञान और मूल्यों का एक विशाल केंद्र है।    

अगस्त 28, 2025 8:51 अपराह्न

views 127

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ और भाजपा के बीच कोई मतभेद नहीं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि संघ और भाजपा के बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ किसी भी मुद्दे पर सलाह दे सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय भाजपा ही लेगी। नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संघ का केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के साथ अच्छा समन्वय है। श्री मोहन भागवत ने कहा कि भाजपा और संघ के विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन उनके उद्देश्य एक जैसे हैं। भाजपा पर संघ के निर्देशों के तहत काम करने के विपक्ष के आरोपों को खा...

फ़रवरी 20, 2025 10:44 पूर्वाह्न

views 689

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने नई दिल्ली में संगठन के पुनर्निर्मित कार्यालय ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कल नई दिल्ली के झंडेवालान में केशव कुंज नामक संगठन के पुनर्निर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री भागवत ने नए कार्यालय को संघ के विकास और दृष्टिकोण का प्रतिबिंब बताया।     इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, और संघ के पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबले तथा पवन जिंदल भी उपस्थित रहे। 

जून 11, 2024 6:54 पूर्वाह्न

views 75

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण: आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। राजनीति सर्वसम्मति से चलनी चाहिए। वे कल नागपुर के रेशम बाग में संघ शिक्षा वर्ग और कार्यकर्ता विकास कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।   डॉ. मोहन भागवत ने देश में विविधता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि विविधता में एकता ही हमारी पहचान है। हमें एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्‍मान करना चाहिए।   राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के स्वयंसे...