जून 20, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 67

टेनिस: भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी क्वींस क्लब चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

टेनिस में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोडीदार मैथ्यू एबडेन क्वींस क्लब चैंपियनशिप के पुरुष डबल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर एर्लर और लुकास मिडलर की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।