जुलाई 10, 2026 9:31 अपराह्न
30
तमिलनाडु: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले के उथुकुली में एक डीजल टैंकर की कार से टक्कर में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के छह सदस्यों मौत हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक का चालक और सहायक फरार हो गए। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को तिरुप्पुर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।