सितम्बर 1, 2024 6:39 अपराह्न

views 120

बिहार में, विपक्षी राष्‍ट्रीय जनता दल ने आज जाति आधारित जनगणना की मांग करते हुए प्रदर्शन किया  

      बिहार में, विपक्षी राष्‍ट्रीय जनता दल ने आज जाति आधारित जनगणना की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी की मांग है कि बिहार विधानमंडल ने आरक्षण कोटा में बढ़ोतरी को जो मंजूरी दी थी, उसे भी लागू किया जाए। पार्टी का कहना है कि बिहार विधानमंडल की मंजूरी संविधान के नौवें अनुच्‍छेद के अंतर्गत है, इसलिए उस पर न्‍यायिक समीक्षा की बाध्‍यता नहीं है।     राष्‍ट्रीय जनता दल के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव ने पटना में पार्टी कार्यालय में प्रदर्शन में भाग लिया। पार...

जुलाई 16, 2024 1:35 अपराह्न

views 79

राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव के विभिन्न परिसरों पर ईडी की छापेमारी

  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह छह बजे से धन शोधन मामले में पटना, पुणे और मधुबनी में छापेमारी की जा रही है। निदेशालय के अधिकारी मधुबनी के झांझरपुर में गुलाब यादव के पैतृक निवास सहित विभिन्न जगहों पर तलाशी ले रहे हैं। गुलाब यादव ने 2015 में झांझरपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इस साल लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर वह चुनाव हार गए थे।