अगस्त 4, 2024 1:36 अपराह्न

views 55

ब्रिटेन: चाकू से हमले में तीन लड़कियों की हत्‍या के बाद कई शहरों में हुई हिंसक झड़पें

    ब्रिटेन के उत्‍तर-पश्चिमी भाग में चाकू से हमले में तीन लड़कियों की हत्‍या के बाद कई शहरों में हिंसक झड़पें हुई हैं। कल दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दंगे उस समय शुरू हुए जब यह अफवाह फैली कि सोमवार को हुए इस हमले में एक मुसलमान प्रवासी का हाथ था। कई शहरों और कस्बों में फैले दंगों में प्रवासन विरोधी प्रदर्शनकारी शामिल थे।   पुलिस का कहना है कि इस मामले में 17 वर्षीय संदिग्‍ध एक्‍सल रूदाकुबाना का जन्‍म ब्रिटेन में ही हुआ था, लेकिन इसके बावजूद प्रवासन-विर...