जनवरी 11, 2026 8:02 अपराह्न

views 116

दिल्ली: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप का दौरा किया

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आज नई दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय कैडेटकोर-एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने एनसीसी कैडेटों से बातचीत की और पिछले वर्ष एक्सिओम मिशन-4 के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वहीं इसके बाद मीडिया से बात करते हुए, ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने कहा कि उनके मिशन के विषय में जानने के लिए बच्चे बहुत उत्साहित थे। उन्होंने कहा कि युवा कैडेट राष्ट्र के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण संसाधन हैं।