मई 26, 2026 5:25 अपराह्न

views 64

दिल्ली में अब ढाई लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले लोग राशन कार्ड के पात्र होंगे

दिल्ली सरकार में खाद्य और उदयोग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज बताया कि राजधानी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- ईडब्‍ल्‍यूएस श्रेणी के लिए राशन की सीमा को एक लाख बीस हजार रुपए से बढ़ाकर ढाई लाख रुपए कर दिया गया है। श्री सिरसा ने राज्‍य मंत्रिमण्‍डल के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि अब ढाई लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले लोग भी नए राशन कार्ड के लिए पात्र होंगे और उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली- पीडीएस के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाएगा।